एमपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बुरहानपुर के दो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अहद ने जीता गोल्ड और मोनिस ने हासिल किया ब्रॉन्ज | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बुरहानपुर के दो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अहद ने जीता गोल्ड और मोनिस ने हासिल किया ब्रॉन्ज | New India Times

इंदौर स्थित बीएसएफ शूटिंग रेंज में 3 से 7 जुलाई 2026 तक आयोजित 29वीं एमपी स्टेट .22 राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में बुरहानपुर के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

जनाब मोहम्मद शिफाउल्लाह हाशमी एवं डॉ. निकहत अफ़रोज़ (प्राचार्य, डॉ. जाकिर हुसैन कॉलेज) के पुत्र मोहम्मद अब्दुल अहद कुरैशी ने अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। वहीं बुरहानपुर के मोनिस मुशर्रफ हबीब ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

दोनों खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बुरहानपुर की लोकप्रिय विधायक अर्चना चिटनीस ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कड़ी मेहनत और भोपाल में प्रशिक्षण का मिला फल

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए निशानेबाज़ों ने भाग लिया। अहद और मोनिस लंबे समय से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। बेहतर प्रशिक्षण के लिए दोनों खिलाड़ी बुरहानपुर से भोपाल जाकर नियमित अभ्यास करते रहे। उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार का निरंतर सहयोग रहा।

सफलता का श्रेय परिवार और कोच को

मोहम्मद अब्दुल अहद कुरैशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच काशिफ लियाकत, नाना एम.एस. खान (सेवानिवृत्त कमिश्नर, भोपाल), विधायक अर्चना चिटनीस, रुद्रेश्वर इंडोले, पिता मोहम्मद शिफाउल्लाह हाशमी, माता डॉ. निकहत अफ़रोज़ तथा भाई उमर आरिफ को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही यह सफलता संभव हो सकी।

वहीं मोनिस मुशर्रफ हबीब ने बताया कि अब्दुल अहद उनके प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच मोहम्मद काशिफ लियाकत, पिता मुशर्रफ जमील, माता अनीस जहाँ तथा बड़े भाई दानिश हबीब के सहयोग, प्रोत्साहन और दुआओं को दिया।

दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे बुरहानपुर जिले में हर्ष का माहौल है और खेल प्रेमियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.