माँ त्रिपुरा कॉलेज फार्मेसी, झाबुआ के बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणामों से बढ़ाया संस्थान का गौरव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

माँ त्रिपुरा कॉलेज फार्मेसी, झाबुआ के बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सीजीपीए परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस सफलता ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को एक बार फिर सिद्ध किया है।

बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर के परिणामों में वंदना वर्मा ने 8.28 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अंतिम भूरिया ने 8.24 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि एंजेल कटारा एवं अंतिम नायक ने 7.90 सीजीपीए प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती स्वाति ठाकरे ने कहा कि विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट परिणाम उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे माँ त्रिपुरा कॉलेज फार्मेसी, झाबुआ का नाम भी गौरवान्वित किया है। उन्हें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।

कॉलेज की संचालिका डॉ. खुशी शर्मा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं व्यावसायिक दक्षता से सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

संचालक श्री अथर्व शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

अंत में कॉलेज परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि माँ त्रिपुरा कॉलेज फार्मेसी, झाबुआ भविष्य में भी शिक्षा, अनुसंधान एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.