अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

मुहर्रम की 10वीं तारीख पर भागलपुर शहर में कोतवाली चौक स्थित इमामबाड़ा से ऐतिहासिक ताज़िया जुलूस निकाला गया, जो शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।
हजारों पैकरों और अकीदतमंदों की मौजूदगी में निकला यह जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए शाहजंगी पहुंचा, जहां ताज़िया का पहलाम किया गया। पूरे मार्ग में गम और अकीदत का माहौल देखने को मिला।
जुलूस को देखने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के दौरान पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और वीडियोग्राफी के जरिए पूरे आयोजन पर नजर रखी गई।

