मुख्यमंत्री के आदेश पर खलिहान की जमीन की हुई पैमाइश, सभासद रामानंद दाढ़ी वाले की पहल लाई रंग | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

मुख्यमंत्री के आदेश पर खलिहान की जमीन की हुई पैमाइश, सभासद रामानंद दाढ़ी वाले की पहल लाई रंग | New India Times

नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर-2 स्थित हनुमत नगर साहबगंज में खलिहान की जमीन (आराजी संख्या 1627) की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के अनुपालन में प्रशासनिक टीम ने पैमाइश कराई। लंबे समय से जमीन की पैमाइश की मांग कर रहे स्थानीय लोगों को प्रशासन की इस कार्रवाई से राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार, खलिहान की जमीन के सीमांकन को लेकर सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले लगातार प्रयास कर रहे थे। उनकी पहल पर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कैंपियरगंज के उपजिलाधिकारी आलोक रंजन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्व टीम गठित कर मौके पर पैमाइश कराने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक टीम में लेखपाल शुभम तिवारी, लेखपाल रत्नेश मिश्रा और कानूनगो अरविंद यादव शामिल रहे। टीम ने सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले तथा स्थानीय ग्रामीणों विक्रांत सिंह, रामू चौधरी, मेवा चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में आराजी संख्या 1627 स्थित खलिहान की जमीन की पैमाइश की।
पैमाइश की कार्रवाई पूरी होने पर स्थानीय लोगों ने संतोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग की जमीनों का सही सीमांकन होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।
इस अवसर पर सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक और सरकारी जमीनों की सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई किया जाना सराहनीय है।
स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री के निर्देश, प्रशासनिक सक्रियता और सभासद रामानंद दाढ़ी वाले के लगातार प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.