दमुआ पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका को देवास से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में थाना दमुआ पुलिस टीम द्वारा थाना दमुआ के अपराध क्रमांक 32/26 धारा 137(2) बीएनएस में गुमशुदा (लापता) नाबालिग बालिका को जिला देवास से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

नाबालिग बालिका दिनांक 19/02/2026 को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा थाना दमुआ में दर्ज कराई गई थी। मामला पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई।

इसके अंतर्गत पुलिस टीम ने सक्रियता एवं सतर्कता से कार्य करते हुए बालिका का सुराग लगाया और सफलतापूर्वक दिनांक 17/04/2026 को जिला देवास से बालिका को दस्तयाब किया। इस प्रकार दमुआ पुलिस टीम की कार्रवाई लगातार जारी है।

🚨 पुलिस टीम :

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिरसाम, उप निरीक्षक खेलन करिहार, प्रधान आरक्षक रविशंकर उईके, आरक्षक सुरजीत मरकाम एवं महिला आरक्षक दूजवती का विशेष योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article