मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर जिला के बरेली मोड़ पर चल रहे चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्देशित किया कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे विद्युत पोलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।
उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड एवं ठेला-खोमचा संचालकों को सुव्यवस्थित तरीके से स्थान दिया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़े।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।लीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंता को निर्देशित किया कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहे विद्युत पोलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।
उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड एवं ठेला-खोमचा संचालकों को सुव्यवस्थित तरीके से स्थान दिया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़े।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

