भुसावल में ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन महाविद्यालय का भव्य शिलान्यास, मंत्री संजय सावकारे ने दी विकास की सौगात | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल में ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन महाविद्यालय का भव्य शिलान्यास, मंत्री संजय सावकारे ने दी विकास की सौगात | New India Times

मोहम्मद अली जौहर फाउंडेशन, भुसावल की पहल पर खडका (तहसील भुसावल) में प्रस्तावित ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन महाविद्यालय भवन का भव्य शिलान्यास (संग-ए-बुनियाद) समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र के वस्त्र उद्योग मंत्री संजय सावकारे ने की, जबकि ऑल इंडिया मेमन जमात के अध्यक्ष हाजी इकबाल मेमन ऑफिसर ने विधिवत रूप से शिलान्यास किया।
इस अवसर पर इमरान फ्रूट वाला, हाजी अजीज मच्छी वाला, अब्दुल कादिर कच्छी, हाजी सलीम सेठ चूड़ीवाला, हाजी इस्माइल मल्लू सेठ सहित कई प्रमुख अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
अपने संबोधन में हाजी इकबाल मेमन ऑफिसर ने इस महाविद्यालय को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा और जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर शिक्षण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
अध्यक्षीय भाषण में मंत्री संजय सावकारे ने इस पहल की सराहना करते हुए महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास समाज को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया गया और सभी अतिथियों ने परियोजना की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
इस आयोजन में जिले भर से शिक्षा प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम को विशेष सफलता मिली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article