कटिहार में भीषण सड़क हादसा: बस-पिकअप की टक्कर में 13 की मौत, 35 से अधिक घायल, इलाके में मचा हड़कंप | New India TimesOplus_131072

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के कटिहार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के NH-31 स्थित दातपुर मुसहरी चौक पर आज शाम करीब 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित बस और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर की चपेट में दो मोटरसाइकिलें भी आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ताजा जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article