भुसावल की मुस्लिम कॉलोनी में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मामला संदिग्ध | New India Times

इमरान खान, भुसावल/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भुसावल की मुस्लिम कॉलोनी में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिलने से मामला संदिग्ध | New India Times

भुसावल शहर के मुस्लिम कॉलोनी क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां शनिवार 4 अप्रैल 2026 को चांद शाह नामक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी कुछ समय से लापता बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले चांद शाह ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसे पुलिस ने बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू को खंगाला जा रहा है।
इधर, स्थानीय लोगों और पड़ोसियों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
घटना के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article