मध्य प्रदेश तैलिक महासभा में दीपक साहू को मिली अहम जिम्मेदारी, व्यापारिक प्रकोष्ठ के सचिव नियुक्त | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश तैलिक महासभा में दीपक साहू को मिली अहम जिम्मेदारी, व्यापारिक प्रकोष्ठ के सचिव नियुक्त | New India Times

मध्य प्रदेश तैलिक महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री दीपक साहू को व्यापारिक प्रकोष्ठ का सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति महासभा के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू और महासचिव श्री अनिल साहू ‘अकेला’ की अनुशंसा पर की गई।

महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि दीपक साहू को यह जिम्मेदारी उनके अनुभव, कार्यक्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है। संगठन को उम्मीद है कि वे अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए व्यापारिक प्रकोष्ठ को मजबूत बनाएंगे और समाज के व्यापारियों को संगठित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त सचिव दीपक साहू ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे तथा समाज के विकास और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।

महासभा के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने दीपक साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.