छिंदवाड़ा की डॉ. रश्मि नेमा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सम्मान | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा की डॉ. रश्मि नेमा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सम्मान | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Ayurveda Federation of India द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में छिंदवाड़ा की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि नेमा को “आयुर्वेद गुरु पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान National Institute of Ayurveda के स्त्री एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) भारती कुमार मंगलम के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

छिंदवाड़ा की डॉ. रश्मि नेमा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सम्मान | New India Times

डॉ. नेमा ने छिंदवाड़ा और जयपुर में अब तक 104 निःसंतान दंपत्तियों का सफल उपचार कर सरकार के “सुप्रजा अभियान” को नई दिशा और गति प्रदान की है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में एक महत्वपूर्ण शोध पत्र भी प्रस्तुत किया, जिसे काफी सराहा जा रहा है।

छिंदवाड़ा की डॉ. रश्मि नेमा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सम्मान | New India Times

इस उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, आयुष विभाग के प्रतिनिधियों तथा चिकित्सा समुदाय ने उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ. रश्मि नेमा ने कहा कि आयुर्वेद केवल एक उपचार पद्धति नहीं, बल्कि जनकल्याण से जुड़ी जीवनशैली है। यदि इसे राष्ट्रीय अभियानों से जोड़ा जाए तो देश को रोगमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.