10 साल बाद मनपा मुख्यालय में स्थापित हुआ महात्मा गांधी का अर्धपुतला, 25वें स्थापना दिवस पर हुआ अनावरण | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

10 साल बाद मनपा मुख्यालय में स्थापित हुआ महात्मा गांधी का अर्धपुतला, 25वें स्थापना दिवस पर हुआ अनावरण | New India Times

मीरा भाईंदर महानगरपालिका के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर 28 फरवरी की शाम पालिका मुख्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अर्धपुतले का अनावरण समारोहपूर्वक किया गया। यह अनावरण विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता और मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा के हाथों सम्पन्न हुआ।
इस पहल को साकार करने में महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विरोधी पक्ष नेता डॉ. आसिफ शेख की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि 11 जनवरी 2016 को, जब डॉ. आसिफ शेख विरोधी पक्ष नेता थे, तब उन्होंने पालिका मुख्यालय में गांधीजी का अर्धपुतला स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था। बाद में 15 नवंबर 2022 को इस संबंध में प्रशासनिक ठराव मंजूर हुआ और विभिन्न विभागों की अनुमतियाँ मिलने के बाद आखिरकार यह कार्य पूरा हो सका।
डॉ. शेख ने कहा था कि जैसे पालिका मुख्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाएँ हैं, उसी तरह राष्ट्रपिता गांधीजी की प्रतिमा भी स्थापित होनी चाहिए।
अनावरण के बाद डॉ. आसिफ शेख ने प्रतिमा को अभिवादन करते हुए अनुमति प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पूर्व आयुक्त दिलीप ढोले, वर्तमान आयुक्त राधाबिनोद शर्मा तथा संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, बीजेपी गटनेता हसमुख गेहलोत सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारी, नवनिर्वाचित नगरसेवक-नगरसेविकाएँ, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.