एनटीपीसी कहलगांव में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण, रसायन प्रबंधक परशुराम प्रसाद साह हुए सम्मानित | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

एनटीपीसी कहलगांव में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण, रसायन प्रबंधक परशुराम प्रसाद साह हुए सम्मानित | New India Times

NTPC Kahalgaon के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में 28 फरवरी 2026 को आयोजित एक भव्य समारोह में रसायन विभाग के प्रबंधक परशुराम प्रसाद साह की दो पुस्तकों — “Make Chemistry Easy” और “अधूरा सफर” — का लोकार्पण किया गया।

एनटीपीसी कहलगांव में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण, रसायन प्रबंधक परशुराम प्रसाद साह हुए सम्मानित | New India Times

लेखक के अनुसार “Make Chemistry Easy” मूलभूत रसायन शास्त्र पर आधारित पुस्तक है, जो विद्यार्थियों को रसायन के आधारभूत सिद्धांतों की स्पष्ट और सरल समझ प्रदान करती है। यह पुस्तक CBSE पाठ्यक्रम के अनुरूप माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए तैयार की गई है तथा अत्यंत सहज और छात्र-हितैषी शैली में लिखी गई है।

एनटीपीसी कहलगांव में दो पुस्तकों का भव्य लोकार्पण, रसायन प्रबंधक परशुराम प्रसाद साह हुए सम्मानित | New India Times

वहीं “अधूरा सफर” एक भावनात्मक काव्य कृति है, जो जीवन की यात्रा में मित्रों के योगदान और लक्ष्य के प्रति समर्पण के महत्व को शेर और कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में यह संदेश दिया गया है कि सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी संपूर्ण ऊर्जा और ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित करना आवश्यक है।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रवींद्र पटेल, मनोरंजन परिदा (महाप्रबंधक, ओ एंड एम), मनोरंजन सारंगी (मानव संसाधन प्रमुख) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लेखक की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

इस संबंध में जानकारी एनटीपीसी के पीआरओ चेव्वाकुला श्रीकांत (प्रबंधक, नैगम संचार/मैनेजर कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.