अर्णव कंपनी पर घटिया निर्माण का आरोप, कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

अर्णव कंपनी पर घटिया निर्माण का आरोप, कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया एवं अन्य निर्माण कार्यों में कथित घटिया गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस पार्षदगण, नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस पार्षदों ने बताया कि पांढुरना शहर एवं वार्डवासियों द्वारा लगातार घटिया निर्माण कार्य की शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की जांच नहीं कराई गई है।

उन्होंने कहा कि अधोसंरचना विकास के अंतर्गत पांढुरना में निर्माण कार्यों के लिए अर्णव कंपनी को ठेका दिया गया है, लेकिन कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब है।

ज्ञापन में मांग की गई कि अर्णव कंपनी द्वारा किए जा रहे रोड, नाली, पुलिया एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, नेता प्रतिपक्ष सुरेश सुरजुसे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े, संदीप बनाईत, अशोक कोल्हे, मीरा बाई डाबरे, चंदा देशभ्रतार, योगेश राठौर, प्रमोद बांबल, रुंदेश जासूतकर सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.