“ख़ुशी के पल संस्था” ने दिव्यांग बच्ची और उसके परिवार को दी आर्थिक व चिकित्सा सहायता | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मानवता को समर्पित “ख़ुशी के पल संस्था” ने एक दिव्यांग बच्ची और उसके जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता, अनाज एवं मेडिकल सेवाएँ उपलब्ध कराईं। दिव्यांग बच्ची एक गरीब परिवार से है, जो आर्थिक कमी के कारण कई समस्याओं से जूझ रहा था।

संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत शैली कीर ने बताया कि संस्था को जानकारी मिली थी कि एक दिव्यांग बच्ची और उसके परिवार को इन सुविधाओं की आवश्यकता है, लेकिन उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसी को देखते हुए संस्था ने उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि उनकी कुछ परेशानियाँ कम हो सकें।

श्रीमती हरप्रीत शैली कीर ने बताया कि भविष्य में यदि दिव्यांग बच्चों के लिए कोई स्वास्थ्य शिविर (कैंप) आयोजित किया जाता है, तो संस्था बच्ची के जल्द स्वस्थ होने के लिए हर संभव मदद करेगी।

कार्यक्रम में संस्था से जुड़ी सदस्य रिचा सलूजा, रानी अरोड़ा, ऊषा माहेश्वरी, साक्षी माखीजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.