विरार में घरफोड़ चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, दो लाख रुपये के आभूषण व नकदी चोरी के मामले का हुआ खुलासा | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

विरार में घरफोड़ चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, दो लाख रुपये के आभूषण व नकदी चोरी के मामले का हुआ खुलासा | New India Times

विरार पुलिस की अपराध शाखा कक्ष-3 ने घरफोड़ चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ याकूब शेख (31) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से 15 मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 से 2:45 बजे के बीच विरार पूर्व निवासी दीपक देऊ कुंभार (58) के बंद मकान को अज्ञात चोर ने निशाना बनाया। आरोपी ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बेडरूम में रखी अलमारी की तिजोरी का लॉक तोड़कर सोने के आभूषण तथा नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। इस मामले में विरार पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं 305(ए) और 331(3) के तहत अपराध क्रमांक 635/2026 दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध शाखा कक्ष-3 की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी आरिफ याकूब शेख के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने 15 अक्टूबर 2026 को छत्रपति संभाजीनगर से उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी को विरार पुलिस थाने के संबंधित चोरी के मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर उसके खिलाफ पहले से 15 अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंदे, पुलिस उपायुक्त संदीप पाटोईफोडे और सहायक पुलिस आयुक्त नितीन पाटील के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में अपराध शाखा कक्ष-3 तथा साइबर पुलिस की टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.