पूर्व सांसद नकुलनाथ ने पांढुर्णा को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग, किसानों के साथ आंदोलन में हुए शामिल | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा और छिंदवाड़ा जिलों में इस वर्ष कम बारिश के कारण खरीफ की फसलें जैसे सोयाबीन, कपास, मक्का, तुअर पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

इसी मुद्दे को लेकर पूर्व सांसद नकुलनाथ ने किसानों के साथ आंदोलन में शामिल होकर जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई है।

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने पांढुर्णा को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग, किसानों के साथ आंदोलन में हुए शामिल | New India Times

किसानों ने कलेक्टर को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

1. पांढुर्णा जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए
2. किसानों को 2 लाख तक आर्थिक सहायता दी जाए
3. संपूर्ण ऋण माफी की जाए
4. फसल बीमा का समयबद्ध भुगतान हो
5. खाद वितरण की पुरानी सरल व्यवस्था लागू हो
6. पशुओं के लिए चारा-पानी और पेयजल संकट की तैयारी की जाए

इस दौरान बड़ी संख्या में किसानो के साथ पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उइके, विधायक निलेश उइके, विधायक विजय चौरे, प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी, हेमन्त वागदरे,, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े, ताहिर पटेल, सुरेश कपाले, किसान , एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.