नवरात्रि पर हिन्दू युवा वाहिनी ने आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम, सामाजिक समरसता और एकता का दिया संदेश | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

नवरात्रि पर हिन्दू युवा वाहिनी ने आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम, सामाजिक समरसता और एकता का दिया संदेश | New India Times

शारदीय नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे ग्राम रमवापुर उर्फ विशुनपुर, विकास खंड खुनियांव, जनपद सिद्धार्थनगर स्थित श्री माता काली जी के स्थान पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की आराधना की और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

नवरात्रि पर हिन्दू युवा वाहिनी ने आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम, सामाजिक समरसता और एकता का दिया संदेश | New India Times

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि माँ कालरात्रि बुराई का विनाश करने वाली तथा अपने भक्तों को अभय प्रदान करने वाली हैं। माँ का यह स्वरूप हमें संदेश देता है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ आएँ, हमें सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर सदैव आगे बढ़ते रहना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी का यह फलाहार कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हिन्दू समाज में एकता, सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि जाति-पाँति के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज की सेवा करें, माताओं-बहनों का सम्मान करें, जरूरतमंदों की सहायता करें तथा अपनी संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। संगठन की असली ताकत पद में नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, समर्पण और एकता में होती है।

कार्यक्रम के दौरान माँ कालरात्रि से प्रार्थना की गई कि वे सभी के जीवन से दुःख और संकट दूर करें तथा जनपद सिद्धार्थनगर में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव बनाए रखें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: संजय मिश्र, निवर्तमान जिला महामंत्री (संगठन), हिन्दू युवा वाहिनी, जनपद सिद्धार्थनगर; आचार्य श्री बृजेश पाठक, श्री राम जानकी गुरुकुलम, सहदेइया; आचार्य श्री अखिलेश मिश्र, पंडित लीलाधर मिश्र, केसरी नन्दन त्रिपाठी, उदय भान विश्वकर्मा, राज कुमार विश्वकर्मा, पवन, आत्मदेव पाठक, संजय कन्नौजिया, राकेश विश्वकर्मा, राजाराम, जगदीश, बृजभवन, रामलगन, श्रवण, संतोष, राजेश, मनोज, हरिद्वार, सूरज भान, शेषराम, लवकुश, शिवा, नंदलाल और गोलू राजा कॉमेडी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में सभी को नवरात्रि महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.