गुना में पुलिस की बड़ी सफलता: दो फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा सीएसपी प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम ने दोहरी कार्रवाई करते हुए एक स्थायी वारंटी और एक गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 503/24 धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत आरोपी अरविंद पुत्र गजानन पुराणिक निवासी भार्गव कॉलोनी, गुना, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।

इसी प्रकार माननीय न्यायालय गुना के प्रकरण क्रमांक 2328/20 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि में आरोपी शिवा पुत्र पप्पू बाल्मीक निवासी गोकुल सिंह का चक, थाना केंट, गुना भी न्यायालयीन कार्यवाही से फरार था, जिसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। केंट थाना पुलिस द्वारा दोनों वारंटियों की लगातार तलाश की जा रही थी।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्पर एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार स्थायी वारंटी अरविंद पुत्र गजानन पुराणिक (उम्र 50 वर्ष) निवासी भार्गव कॉलोनी, वर्तमान पता रॉयल टाउन कुशमौदा चौकी के पास, गुना तथा गिरफ्तारी वारंटी शिवा पुत्र पप्पू बाल्मीक (उम्र 20 वर्ष) निवासी गोकुल सिंह का चक, थाना केंट, गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक लखन किरार एवं आरक्षक रवि ओझा का सराहनीय योगदान रहा।

By nit