रात के अंधेरे में कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ी गई, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला, थानेदार का बयान बना चर्चा का विषय | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

New India Times

अंबेडकर नगर जिले के थाना सम्मनपुर क्षेत्र में कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़े जाने का मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

शिकायतकर्ता शेख़ मुहम्मद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद इसहाक, ग्राम इस्माइलपुर निवासी, ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि गांव के कब्रिस्तान में ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्र कर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया था। 5 फरवरी 2026 की रात कुछ अज्ञात लोगों ने बाउंड्री वॉल तोड़कर गिरा दी, जिसमें लगा लिंटर और गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया।

रात के अंधेरे में कब्रिस्तान की बाउंड्री तोड़ी गई, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला, थानेदार का बयान बना चर्चा का विषय | New India Times

सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो सभी हैरान रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल पहले भी कब्रिस्तान में सीमेंटेड पाव उखाड़कर फेंक दिया गया था। इस प्रकार की घटना दो बार हो चुकी है, लेकिन पुलिस में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

थानेदार का बयान भी चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि “शायद टूर्नामेंट खेलने वाले बच्चों ने दीवार तोड़ दी होगी।” वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि किसी सत्ताधारी दल के नेता का दबाव थाना अध्यक्ष पर है, जिसके कारण अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article