नगर पालिका की कार्रवाई: अमानक पॉलीथिन जब्त, 3,000 रुपये का जुर्माना | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

आज प्रातः नगर पालिका की टीम द्वारा श्रीराम कॉलोनी क्षेत्र से अमानक पॉलीथिन जब्त की गई। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री के निर्देश पर नगर पालिका टीम द्वारा अमानक पॉलीथिन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

आज प्रातः श्रीराम कॉलोनी में अमानक पॉलीथिन पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर नगर पालिका टीम मौके पर पहुँची, जहाँ टीम के सदस्य शकील खान, अमित कुमार, बृजमोहन खरे, डिफेंस जादन आदि ने अमानक पॉलीथिन जब्त कर संबंधित व्यक्ति पर 3,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने बताया कि “स्वच्छ गुना, सुंदर गुना” अभियान के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा अमानक पॉलीथिन के क्रय, विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने सभी व्यापारियों एवं नगरवासियों से अपील की कि वे अमानक पॉलीथिन का उपयोग न करें तथा बायोडिग्रेडेबल पॉलीथिन का प्रयोग करें, जिससे पर्यावरण एवं पशुओं को किसी प्रकार की हानि न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article