पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, मासूम सहित तीन की मौत | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अंबेडकरनगर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 161 किलोमीटर के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सभी लोग दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। हादसा बेवाना थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान गोरखपुर के बेलाघाट, रामपुर गोसाई निवासी विजय कुमार यादव (50), लक्ष्मी पत्नी मुकेश (40) और छह वर्षीय मासूम वीर के रूप में हुई है।

वहीं कार चालक विनय कुमार यादव पुत्र अंश, मुकेश की पुत्री गुनगुन (14) और कनिष्का (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल, अकबरपुर में भर्ती कराया।

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन मौके के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना अध्यक्ष सर्वदमन सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article