ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मंगल धाम वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मंगल धाम वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित | New India Times

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के समाज सेवा प्रभाग द्वारा मंगल धाम वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन आयोग तथा ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के समाज सेवा प्रभाग के मध्य हुए तीन वर्षीय एमओयू के अंतर्गत आयोजित हुआ।
कार्यक्रम ‘संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान’ के तहत संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी वृद्धजनों का तिलक, बैज व पुष्प देकर सम्मान किया गया।
राजयोगिनी मीरा बहन ने राजयोग मेडिटेशन की जानकारी दी एवं योगाभ्यास कराया। ब्रह्माकुमार महेश भाई ने आध्यात्मिक गीत के माध्यम से योग कराया। संस्थान का परिचय ब्रह्माकुमार योगेश भाई ने दिया।

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा मंगल धाम वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित | New India Times

ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन, संचालिका गोल्ड वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर, ने संगम प्रोजेक्ट पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का समाज में अमूल्य योगदान है और उन्हें स्वयं को कभी उपेक्षित नहीं समझना चाहिए। साथ ही उन्होंने युवाओं को उचित मार्गदर्शन देने की अपील की।
ब्रह्माकुमार आशीष भाई ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य तीन पीढ़ियों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है, ताकि समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो सके।
कार्यक्रम में सभी वृद्धजनों को ईश्वरीय सौगात व प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी रामनिवास भाई ने किया। यादराम कुशवाहा ने अपने अनुभव साझा किए।
मंगल धाम वृद्धाश्रम के सचिव डी.आर. सोलंकी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर राहुल शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारी अरविंद ने भी सभी को संबोधित करते हुए नियमित ध्यान करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी वृद्धजनों को मिठाई, फल एवं प्रसाद वितरित किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article