यूजीसी कानून पर छात्रों की आवाज बने डिप्टी मेयर मुकेश सारस्वत, ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

यूजीसी कानून पर छात्रों की आवाज बने डिप्टी मेयर मुकेश सारस्वत, ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान | New India Times

यूजीसी कानून को लेकर जनपद के अधिकांश जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई स्पष्ट पक्ष न रखने से सामान्य वर्ग में रोष व्याप्त है। इसे लेकर जिले भर में लगातार बैठकों और विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया जा रहा है। सामान्य वर्ग के लोग सत्ता पक्ष सहित जनप्रतिनिधियों के रवैये से नाराज नजर आ रहे हैं।
इसी बीच मथुरा नगर निगम के उपसभापति (डिप्टी मेयर) मुकेश सारस्वत उर्फ मुकेश प्रधान ने सत्ता पक्ष से जुड़े होने के बावजूद प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यूजीसी कानून से सामान्य वर्ग के छात्रों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया और पुनर्विचार की मांग की। उनके इस कदम से ब्राह्मण समाज में उनके प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दीक्षित ने समाज की ओर से मुकेश सारस्वत को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने मुकेश सारस्वत को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि जो नेता समाज के साथ रहकर समाज के लिए कार्य करता है, वही राजनीति में सफल होता है। यदि आप समाज की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे तो कोई आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article