गौ हत्या प्रकरण पर भोपाल में उबाल: मुस्लिम समाज ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

गौ हत्या प्रकरण पर भोपाल में उबाल: मुस्लिम समाज ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग | New India Times

राजधानी भोपाल में गौ माता की हत्या एवं गौ मांस से जुड़े प्रकरण को लेकर माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इस मामले में महापौर के इस्तीफे तथा असलम चमड़ा सहित संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार, 31 जनवरी 2026 को मुस्लिम समाज भी सड़कों पर उतरा।

गौ हत्या प्रकरण पर भोपाल में उबाल: मुस्लिम समाज ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग | New India Times

शनिवार को भोपाल में एक अनोखा एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला, जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने गौ माता को सब्जी खिलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि गौ माता की हत्या किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है और यह मुद्दा इंसानियत एवं कानून से जुड़ा है, न कि किसी धर्म विशेष से।

प्रदर्शन के दौरान महापौर से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई। साथ ही असलम चमड़ा एवं उससे जुड़े अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की भी मांग की।

इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मोहम्मद शावर एवं मुजाहिद सिद्दीकी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है, जबकि इस मुद्दे को लेकर शहर का राजनीतिक एवं सामाजिक माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article