बुरहानपुर स्टेशन पर 12779/12780 वास्को-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव की स्वीकृति पर विधायक अर्चना चिटनिस ने व्यक्त किया आभार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर जिले के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। भारतीय रेलवे द्वारा 12779/12780 वास्को–निजामुद्दीन–वास्को गोवा एक्सप्रेस को बुरहानपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने की स्वीकृति जारी कर दी गई है।

रेलवे मुख्यालय द्वारा जारी कोचिंग नोटिफिकेशन के अनुसार यह सुविधा 30 जनवरी 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। 30 जनवरी से डाउन लाइन तथा 31 जनवरी से अप रूट के लिए ठहराव होगा।

इस निर्णय से बुरहानपुर एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को उत्तर भारत और दक्षिण भारत की ओर आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ठहराव की मांग की जा रही थी, जो अब साकार हुई है।

इस उपलब्धि पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि बुरहानपुर एक ऐतिहासिक एवं व्यापारिक नगर है। यहां से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली और गोवा एवं अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करते हैं। इस ठहराव से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा।

श्रीमती चिटनिस ने बताया कि वे लगातार रेलवे मंत्रालय और अधिकारियों के संपर्क में रहकर बुरहानपुर के रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रयासरत रही हैं। यह प्रायोगिक ठहराव आगे स्थायी सुविधा का रूप ले, इसके लिए भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी अनुसार वास्को–निजामुद्दीन एक्सप्रेस बुरहानपुर स्टेशन पर निर्धारित समय पर रुकेगी, जिससे जिले के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ प्राप्त होगा।

स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों की सराहना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article