विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:
बड़ौत नगर स्थित न्यू इंडियन फूड रेस्टोरेंट में इंक्रेडिबल केयर प्रोफेशनल द्वारा एक दिवसीय मास्टर मेकअप क्लास का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंटरनेशनल अवॉर्डी विपुल जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट मोनू ठाकुर ने उपस्थित सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों को आधुनिक मेकअप तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान एयरब्रश मेकअप के बारे में विस्तार से बताया गया तथा एयरब्रश मेकअप और पार्टी मेकअप का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।
इंक्रेडिबल केयर प्रोफेशनल के जीएम सत्यम गर्ग ने कंपनी के विभिन्न उत्पादों की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं युवतियों को उनसे अवगत कराया।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए यूपी की आरएसएम तन्नू धामा एवं जेडएसएम अंजली रोहिल्ला की सराहना की तथा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सरला, प्रेरणा, अनिल, प्रिंस, वंश रोहिल्ला, फौजी प्रवीण तोमर, मेघा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित रहीं।
