यूजीसी बिल के विरोध में ब्राह्मण समाज की समन्यवय समिति द्वारा दिया गया ज्ञापन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

यूजीसी बिल के विरोध में ब्राह्मण समाज की समन्यवय समिति द्वारा प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को ज्ञापन भेजकर यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग की गई है।यूजीसी बिल के विरोध में ब्राह्मण समाज की समन्यवय समिति द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है और कहा गया है कि उपर्युक्त विषय के सन्दर्भ में आपका ध्यान आकर्षित कराते हुये दिनांक 13 जनवरी 2026 को लागू किये गये यूजीसी बिल में सवर्ण समाज को अपराधी की श्रेणी में दर्शाया गया जिसका ब्राह्मण समाज विरोध करता है।ब्राह्मण समाज न तो अपराधी है और न ही हिंसक है ब्राह्मण समाज सदैव सभी को साथ लेकर चलने वाला समाज है।मांग की गई है कि विश्वविद्यालय में लागू किये गये यूजीसी बिल में संशोधन करते हुए सभी छात्रों के लिए एक समान नियम बनाया जाये। बिल में बगैर संशोधन के लागू करने पर ब्राह्मण समाज सवर्ण समाज के साथ आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।ज्ञापन में ज्योति शुक्ला,प्रेम प्रकाश पांडेय,आशीष दीक्षित,अनुज पांडेय,राकेश,आशीष अवस्थी इत्यादि लोगों के हस्ताक्षर किए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article