पुलिस अधीक्षक ने थाना चौक कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण  | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत के साथ थाना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण की शुरुआत थाना परिसर में आयोजित परेड की सलामी ग्रहण करने से हुई, जहाँ पुलिस बल द्वारा अनुशासन एवं तैयारी का प्रदर्शन किया गया।
इसके उपरांत  पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर की विभिन्न कार्यप्रणालियों एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया,
थाना अभिलेखों का निरीक्षण महत्वपूर्ण रजिस्टरों, विवेचनात्मक अभिलेखों, अपराध नियंत्रण से सम्बंधित रिकार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अभिलेखों के सुचारू एवं सुगठित संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,
मालखाने में रखे गए विभिन्न केस प्रॉपर्टी, जब्ती माल, बरामद वस्तुओं एवं उनके सुरक्षित संधारण की स्थिति का गहन परीक्षण किया,थाने में उपलब्ध शस्त्रों की स्थिति, रख-रखाव, उनके अभिलेखों तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई।
साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की गई शस्त्र हैंडलिंग का निरीक्षण कर उन्हें शस्त्र संचालन संबंधी उचित निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया,
सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली, फीडिंग, रिकॉर्ड मैनेजमेंट तथा तकनीकी उपकरणों की कार्यस्थिति की जांच की गई।
परिसर, कार्यालय कक्ष, लॉकअप, बैठक कक्ष, महिला सहायता डेस्क सहित समस्त विभागों की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था की स्थिति का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, जनसुनवाई, बीट पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसी प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने  कहा गया कि पुलिस कर्मी अपने व्यवहार, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा से आमजन में विश्वास बढ़ाएं तथा बेहतर पुलिसिंग की दिशा में निरंतर कार्यरत रहें, पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा, और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस दौरान अश्वनी कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।