राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
विश्व हिंदू परिषद की रहली जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। यह बैठक विभाग महामंत्री नरेंद्र जैन एवं संगठन मंत्री अनुज परिहार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक में प्रखंड देवरी के अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट लीलाधर यादव, प्रखंड मंत्री नीरज नामदेव, प्रखंड उपाध्यक्ष बाबूराम सेन, प्रखंड संयोजक उमेश पटैल एवं सह-संयोजक अनूप विश्वकर्मा की घोषणा की गई।
वहीं नगर अध्यक्ष के रूप में आलोक जी, नगर मंत्री अभिषेक बड़कुल तथा नगर संयोजक अवध नेमा को दायित्व सौंपा गया।
महाराजपुर प्रखंड से चक्रेश विश्वकर्मा को प्रखंड अध्यक्ष, शेखर मढ़ेले को प्रखंड मंत्री एवं रत्नेश पटैल को प्रखंड संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत राजपूत, जिला मंत्री सत्यनारायण चौबे, जिला कोषाध्यक्ष मिथलेश ब्राम्हपुरिया तथा जिला सह-मंत्री संजू सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया।
अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश और धर्म के प्रति निष्ठावान रहकर निरंतर सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।

