शाहजहांपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, युवाओं को यातायात नियमों की दी जानकारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा युवा मंगल दल के युवाओं के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान थाना कलान एवं परौर क्षेत्र में चलाया गया, जहां आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित युवाओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने की अपील की गई।

साथ ही बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा नियमों की भी जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में यात्री मालकर अधिकारी आर.पी. गौतम, यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडे सहित यातायात विभाग का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article