जनता इंटर कॉलेज बेला परसा में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

बसखारी विकासखंड की ग्राम सभा बेला परसा स्थित जनता इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य असलम अब्बास द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक संतराम मौर्य ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि बिना संस्कार के मनुष्य का जीवन पशुवत हो जाता है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इस शिक्षण संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर अनेक प्रतिभाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य असलम अब्बास ने शिक्षण संस्थान की शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार ने किया। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, मोबाइल के दुष्प्रभाव, पर्यावरण प्रदूषण सहित अन्य सामाजिक विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य पवन कुमार यादव, रमेश कुमार मिश्र, पूर्व प्रधानाध्यापक कृष कुमार, मोहन, पंकज मिश्रा, प्रबंधक माधव मौर्य पटेल, संजय कुमार, दुर्गेश, इंद्रदेव यादव, आफताब अहमद, सतीश चौहान, अनुराग, विजय, अनीता मौर्या, रेनू यादव, अनुराग मौर्य, सचिन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article