एसी सड़क निर्माण के आश्वासन के बाद टाकली गांव के नागरिकों का अनशन समाप्त | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

उमरखेड़ तहसील के टाकली गांव में एसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से चल रहा नागरिकों का अनशन आज समाप्त हो गया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण की मांग को लेकर टाकली गांव के नागरिक पिछले कई वर्षों से आंदोलन करते आ रहे थे। इसी क्रम में गांव के नागरिक उपविभागीय अधिकारी के कार्यालय के सामने दो दिनों से अनशन पर बैठे थे।

आज 25 जनवरी की शाम को भाजपा के जिला समन्वयक नितिन भूतड़ा ने मौके पर पहुंचकर गांव के नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

नितिन भूतड़ा ने अप्रैल माह तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद नागरिकों ने उनके हाथों अनशन समाप्त किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी भी उपस्थित रहे। नितिन भूतड़ा ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि पिछले पांच वर्षों से टाकली गांव के नागरिक सड़क निर्माण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे थे, जिसे लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article