प्रदेशभर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

New India times

प्रदेश के सभी 71 हजार 930 मतदान केंद्रों पर आज 25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रदेशभर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित | New India Times
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी. रावत, भोपाल संभाग आयुक्त संजीव सिंह, स्टेट आइकॉन राजीव वर्मा, गोविंद नामदेव, संजना सिंह एवं देशना जैन भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

राज्यपाल द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, मास्टर ट्रेनर्स, बूथ लेवल ऑफिसर्स एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।

विभिन्न श्रेणियों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, निर्वाचन पर्यवेक्षक, बीएलओ पर्यवेक्षक तथा बूथ लेवल ऑफिसर्स को पुरस्कार प्रदान किए गए। भोपाल जिले को तकनीकी नवाचार के लिए विशेष सम्मान भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया गया। राज्यपाल ने युवा मतदाताओं को ईपीआईसी कार्ड वितरित किए तथा उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई।

प्रदेश के सभी 55 जिलों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य मतदाता जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करना रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article