मेघनगर एसडीएम ने वार्ड क्रमांक 05 का किया आकस्मिक निरीक्षण, शासन योजनाओं के लाभ लेने की अपील | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर एसडीएम ने वार्ड क्रमांक 05 का किया आकस्मिक निरीक्षण, शासन योजनाओं के लाभ लेने की अपील | New India Times

मेघनगर नगर परिषद द्वारा जिला कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री अवंधति प्रधान ने शासन द्वारा संचालित संकल्प से समाधान एवं नर से नारायण सेवा अभियान के अंतर्गत मेघनगर के वार्ड क्रमांक 05 का आकस्मिक निरीक्षण किया।

मेघनगर एसडीएम ने वार्ड क्रमांक 05 का किया आकस्मिक निरीक्षण, शासन योजनाओं के लाभ लेने की अपील | New India Times

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा सुशासन और स्वराज के उद्देश्य से विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य के अंतर्गत यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन के समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है।

यह अभियान दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक नगर के विभिन्न वार्डों में संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक वार्डवासी शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें।

एसडीएम ने वार्डवासियों से अपील की कि वे अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही कैंप में आने वाले हितग्राहियों से आवश्यक दस्तावेज जैसे—

1. समग्र आईडी

2. आधार कार्ड

3. मोबाइल नंबर
अनिवार्य रूप से साथ लाने का आग्रह किया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा ने बताया कि अभी तक वार्ड क्रमांक 01 से 05 तक कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है तथा शेष वार्डों में भी वार्डवार कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त नगर परिषद कार्यालय में जन-सुनवाई के अंतर्गत भी आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।

कैंप के दौरान वार्ड पार्षद संतोष परमार, श्रीमती लीला डामोर, अक्षय देवाणा, सुनील निनामा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article