जन-सुनवाई दिवस में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में जन-सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र से प्राप्त जन-शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

जन-सुनवाई दिवस में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश बिंदुओं की समस्या, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतें लोगों द्वारा रखी गईं।

नगर आयुक्त ने समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर, जन-सामान्य की संतुष्टि एवं समदृष्टि को ध्यान में रखते हुए, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जन-सुनवाई दिवस के दौरान कुल 04 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जन-सुनवाई कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, मुख्य अभियंता (सिविल) आशीष त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article