डुंगरिया में मुल्लाजी और पंडित जी की दोस्ती बनी मिसाल, हिंदू–मुस्लिम भाईचारे का दिया संदेश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव तहसील के अंतर्गत ग्राम डुंगरिया में हिंदू–मुस्लिम एकता की एक सुंदर मिसाल देखने को मिलती है। मां काली चौंसठ योगिनी शक्तिपीठ धाम पनारा मंदिर के पुजारी श्री सुभाष चंद मिश्र और डुंगरिया स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम हसमत अली की दोस्ती बीते लगभग 15 वर्षों से चली आ रही है।

दोनों ही गांव डुंगरिया–पनारा क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक माने जाते हैं। ये दोनों महानुभाव हर समाज के सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं, जिसके चलते गांव में सभी वर्गों के बीच शांति और सौहार्द बना रहता है।

पंडित जी और इमाम साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू और मुस्लिम आपस में भाई-भाई हैं और सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और एक-दूसरे के दुख-सुख में साथ खड़े रहना ही सच्ची इंसानियत है।

इन दोनों की आपसी समझ और मित्रता के कारण गांव की जनता भी एक-दूसरे के प्रति सहयोग और सम्मान की भावना रखती है, जिससे क्षेत्र में हमेशा भाईचारे का माहौल बना रहता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.