मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
बुरहानपुर जिले के ग्राम लोखंडिया में 2 जनवरी 2026 से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित मोती माता मंदिर मेले के दौरान ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की प्राथमिक जाँच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। मेले की संपूर्ण अवधि के दौरान 24×7 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रही, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा सके।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर कबीर चौकसे के दिशा-निर्देश में किया गया। इस सेवा का लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उठाया।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की इस जनकल्याणकारी पहल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की और इसे जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।

