हिदायत पटेल हत्या मामला: आरोपियों में दिग्गजों के नाम आने से मची सनसनी, जांच ने लिया नया मोड़ | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

हिदायत पटेल हत्या मामला: आरोपियों में दिग्गजों के नाम आने से मची सनसनी, जांच ने लिया नया मोड़ | New India Times

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री हिदायत पटेल की हत्या के बाद अकोट शहर सहित ग्रामीण मोहल्लों में शोक का माहौल है। पुलिस ने इस घटना के कुछ ही घंटों में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब इस प्रकरण में कुल 6 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

हिदायत पटेल हत्या मामला: आरोपियों में दिग्गजों के नाम आने से मची सनसनी, जांच ने लिया नया मोड़ | New India Times

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की सूची में कुछ बड़े राजनीतिक नेताओं के नाम जुड़ने की चर्चा है, जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। शहर में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस हत्या के पीछे वास्तव में दिग्गजों की भूमिका है, या फिर इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है — इसका जवाब पुलिस जांच से ही स्पष्ट होगा।

घटना के बाद गांव और शहर दोनों जगह शोक का वातावरण है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव अकोट ग्रामीण पुलिस स्टेशन में रखा गया था। परिजनों और समर्थकों की मांग थी कि मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किए बिना शव नहीं उठाया जाएगा।

हालांकि, पुलिस प्रशासन के आश्वासन और स्थानीय नेताओं की समझाइश के बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु ग्रामीण मोहल्ले ले जाया गया, जहां दफनाने की प्रक्रिया जारी है।

By nit