आंगनवाड़ी न होने से बढ़ी परेशानी, एमपी के मंत्री से निर्माण की मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रमोद बंदेवार ने वार्ड में आंगनवाड़ी भवन निर्माण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को मांग पत्र सौंपा।

मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि वार्ड क्रमांक 8 में आंगनवाड़ी भवन न होने के कारण बच्चों को शालेय पूर्व शिक्षा के लिए अन्य वार्डों की आंगनवाड़ियों में जाना पड़ता है। इससे गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पार्षद ने बताया कि वार्ड में शासकीय भूमि (खसरा क्रमांक 923 और 924) खाली पड़ी है, जिस पर आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कराया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि शीघ्र कार्यवाही कर भवन निर्माण कराया जाए, ताकि वार्ड के बच्चों और महिलाओं को उचित सुविधा मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article