वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिदायतजी पटेल का निधन, राजनीतिक व सहकार जगत को अपूरणीय क्षति | New India Times

मक़सूद अली, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा सहकार क्षेत्र के कद्दावर और सम्मानित व्यक्तित्व, अकोट खरीद–बिक्री संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय हिदायतजी पटेल का दुःखद निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार सहित समूचे राजनीतिक, सामाजिक और सहकार जगत में शोक की लहर फैल गई है।

स्व. हिदायतजी पटेल जीवनभर जनसेवा, किसान हित और सहकार आंदोलन के लिए समर्पित रहे। अपने सादे जीवन, स्पष्ट विचारों और मजबूत नेतृत्व के कारण उन्होंने समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई। उनका जाना न केवल कांग्रेस के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

अंतिम यात्रा
स्व. हिदायतजी पटेल की अंतिम यात्रा आज बुधवार, 07 जनवरी 2026 को दोपहर 03:00 बजे उनके निवास स्थान से उनके मूल गांव मोहाळा, तहसील अकोट, जिला अकोला के लिए निकलेगी।

प्रदेश भर के कांग्रेस नेता, सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 💐

By nit