मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य भारत की अग्रणी स्वास्थ्य संस्था ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खकनार में नई सैटेलाइट क्लिनिक “ऑल इज़ वेल नर्सिंग होम, खकनार” का शुभारंभ किया। यह नर्सिंग होम मकान नंबर 115/1, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास, खकनार में शुरू किया गया है।
यहाँ आम नागरिकों के लिए एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा निःशुल्क ओपीडी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही फार्मेसी, पैथोलॉजी, एम्बुलेंस सेवा तथा आधुनिक डे-केयर सुविधा भी संचालित रहेगी। नर्सिंग होम की सेवाएँ प्रातः 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
संस्था ने नर्सिंग होम को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया है, जिनमें ईसीजी मशीन, पेशेंट मॉनिटर, सिरिंज पंप तथा आपातकालीन स्थितियों के लिए इमरजेंसी क्रैश कार्ट शामिल हैं, ताकि मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।
उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्री प्रदीप जाधव और पूर्व विधायक रविंद्र महाजन (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुश्री मंजू दादू, अतुल जाधव, राहुल जाधव, गजेंद्र पाटिल, राकेश सोलंकी, निलेश चौकसे, दगड़ू चौकसे, रोहन जाधव एवं सोनू भावसार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर के संचालक आनंद प्रकाश चौकसे ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, ताकि समाज के हर वर्ग को बेहतर उपचार मिल सके। कार्यक्रम मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कबीर चौकसे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत खैरनार (यूरोलॉजिस्ट) और डॉ. हर्षदा भंगाले (पैथोलॉजिस्ट) भी उपस्थित रहे। नए नर्सिंग होम के शुभारंभ से खकनार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब नजदीक ही सुलभ, किफायती और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी।

