रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर से लगभग 7 किलोमीटर दूर पिपलखूंटा स्थित श्री 1008 जमानदास संत की तपोभूमि हनुमंत आश्रम में महंत श्री 1008 दयारामदास महाराज का जन्मोत्सव भक्तों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
श्री हनुमान जी का पंचामृत एवं फलों के रस से अभिषेक किया गया और विद्वान पंडितों द्वारा भव्य श्रृंगार संपन्न हुआ।
दोपहर में महंत दयारामदास महाराज द्वारा महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसके पश्चात भक्तों द्वारा लाया गया 5 किलो का केक काटा गया और फूल-मालाओं एवं ढोल-ढमाकों के साथ महंत जी का स्वागत किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं के बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।
इस अवसर पर विधायक वीरसिंह भूरिया, समाजसेवी बजेंद्र (चुन्नू) शर्मा, उद्योगपति राजेंद्र सिंह नायक, समाजसेवी सुशील शर्मा, सोभित शर्मा, लाखन सोलंकी, कमलेश दांतला, हरिराम गिरधानी, दिलीप ठाकुर, प्रकाश रांका, आनंदीलाल पडियार, दिनेश बैरागी, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से आए हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
रात देर तक भक्तों द्वारा आतिशबाज़ी, सुंदरकांड पाठ और भजनों के साथ भक्ति-भाव का कार्यक्रम चलता रहा।

