ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष रखीं समस्याएँ, जल्द समाधान का भरोसा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खापा स्वामी के ग्रामीण छिंदवाड़ा पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने माननीय सांसद विवेक “बंटी” साहू से मुलाकात कर बस्ती की समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने विशेष रूप से स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्या उठाई, साथ ही अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

सांसद ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में जनपद पंचायत जुन्नारदेव के सीईओ से बातचीत की जाएगी और उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी भेजी जाएगी। सांसद से मिलने पहुंचे ग्रामीणों के साथ खापा स्वामी पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article