मेघनगर के पूर्व सरपंच मनोहर कावड़िया की स्मृति में निःशुल्क सर्वरोग निदान एवं उपचार शिविर 4 जनवरी को | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विश्व पूज्य दादा गुरुदेव प्रभु श्रीमद विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराज साहेब के जन्म द्विशताब्दी वर्ष एवं नगर के समाजसेवी, पूर्व सरपंच स्व. हृदयस्थ मनोहर कावड़िया (नेताजी) की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क सर्वरोग निदान एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहेब के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहेब की शुभ प्रेरणा एवं आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सूरीश्वरजी महाराज साहेब के आशीर्वाद से आयोजित होगा।
रोटरी क्लब अपना मेघनगर तथा अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक, महिला, तरुण एवं बालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कावड़िया परिवार द्वारा यह शिविर रविवार, 04 जनवरी को स्थानीय प्राथमिक कन्या शाला, देसाई पेट्रोल पंप के पास, मेघनगर में आयोजित किया जाएगा।
रोटरी क्लब अपना के भरत मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पारुल सेवाश्रम हॉस्पिटल, वडोदरा एवं परिषद परिवार के सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर से पूर्व 8 दिनों तक विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गई थीं, जिनका निदान एवं उपचार इस शिविर में किया जाएगा।
शिविर में यथासंभव दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।
नवयुवक परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन एवं महामंत्री राहुल लोढ़ा ने बताया कि शिविर में ब्लड शुगर, ईसीजी सहित अन्य जांचें पूर्णतः निःशुल्क होंगी।
महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया ने बताया कि शिविर में फिजिशियन, सर्जरी, हड्डी रोग, शिशु रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, नेत्र रोग, चर्म रोग तथा नाक-कान-गला विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
तरुण परिषद अध्यक्ष रवि जैन एवं बालिका परिषद अध्यक्ष अंशिका कावड़िया सहित परिषद परिवार एवं रोटरी क्लब अपना के सदस्यों ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article