बढ़नी रेलवे स्टेशन बदहाल: न टिकट, न सुविधा, यात्री बेहाल | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी रेलवे स्टेशन की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। स्टेशन पर न तो आरक्षित टिकट खिड़की पर कोई कर्मचारी तैनात रहता है और न ही सहायता/जानकारी काउंटर पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद मिलता है।

ऐसे में यात्रियों के सामने यह बड़ी समस्या खड़ी हो गई है कि वे टिकट लेने या जानकारी प्राप्त करने के लिए आखिर जाएँ तो जाएँ कहाँ?

मिली जानकारी के मुताबिक—

स्टेशन परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है।

स्टेशन पर लगा एटीएम लंबे समय से खराब पड़ा है और केवल दिखावे के लिए लगा नजर आता है।

भीषण ठंड के बावजूद बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण महिलाएँ और बुजुर्ग ठंडी ज़मीन पर बैठने को मजबूर हैं।

हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले की गई शिकायतों के बावजूद रेलवे विभाग द्वारा अब तक कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की गई है।

अब बड़ा सवाल यह है—
आखिर कब लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, या फिर यूँ ही सरकारी तनख़्वाह लेकर जनता को परेशान किया जाता रहेगा?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article