मकर संक्रांति से पहले कुंडीपुरा पुलिस की सख़्ती, दो स्थानों से चाइनीज मांझा जब्त | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मकर संक्रांति पर्व से पहले चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए कुंडीपुरा पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए चाइनीज मांझा जब्त किया।
जानकारी के अनुसार, मकर संक्रांति के दौरान पतंगबाजी के कारण जिलेभर में चाइनीज मांझे की मांग बढ़ जाती है। यह मांझा पशु-पक्षियों के साथ-साथ आमजन के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।
इसी क्रम में कुंडीपुरा पुलिस ने मोहम्मद अनवर पिता शेख जमाल (उम्र 50 वर्ष), निवासी सुकलुढाना तथा शेख मोबिन पिता शेख जमाल (उम्र 41 वर्ष) के कब्जे से चाइनीज मांझे के रोल एवं मंझा जब्त कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और इसकी बिक्री या भंडारण की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article