इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:
गुना नगर पालिका परिषद एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज नजूल कॉलोनी स्थित पार्क के अंदर एवं बाहर का अतिक्रमण हटा दिया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजूषा खत्री ने बताया कि आज नजूल कॉलोनी में शहर तहसीलदार जी एस बैरवा, पुलिस की टीम के साथ नजूल कॉलोनी स्थित पार्क का अतिक्रमण हटाने के कार्रवाही की गई।
इस दौरान पार्क के अंदर बना कमरा ध्वस्त कर दिया है, साथ ही पार्क के बाहर वाउण्ड्री से लगे अतिक्रमण को भी हटा दिया गया है, जिससे नागरिकों को पार्क तक आने-जाने में सुविधा होगी, एवं पार्क का विकास हो सकेगा।
सीएमओ खत्री ने बताया कि पार्क में अतिक्रमण की शिकायत मिल रही थी, जिसकी बिगत दिनों जांच कराई गई थी, तथा संबंधितों को समझाइए दी गई थी, कि वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नपा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। आज नगर पालिका प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि सार्वजनिक पार्कों, सड़कों,गलियों आदि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें जिससे उनका सार्वजनिक उपयोग भली भांति हो सके, अन्यथा की दशा में प्रशासन द्वारा उन्हें तोड़ दिया जाएगा तथा हर्जा खर्चा भी वसूल किया जाएगा।
अतिक्रमण कारवाही के दौरान नगर पालिका की ओर से उपयंत्री सुनील कुमार जैन , नितिन चंदेल, शकील खान ,अमित आर्य एवं अतिक्रमण दस्ता उपस्थित रहे।

