ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोला में महानगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीम अपनी जिम्मेदारी पूरी सतर्कता से निभा रही है। रात के घने अंधेरे में अकोट फाइल के चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस हर वाहन की कड़ाई से जांच कर रही है। 5 नंबर पथक में कार्यरत पथक प्रमुख रवींद्र सोनोने, विजय राठौड़, हेड कोस्टेबल दिलीप तायड़े और कैमरा मेन सहित चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारी अपना कर्तव्य निभाते नजर आए।

