गुना में कड़ाके की ठंड: तापमान 7.8 डिग्री पर पहुंचा, कोहरे से जनजीवन प्रभावित | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

गुना जिले में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो नये साल के सबसे कम तापमानों में से एक है।

तापमान में गिरावट के साथ ही हवा में नमी (आर्द्रता) का स्तर 92 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे सुबह के समय घना कोहरा और भारी ओस देखी जा रही है।

इससे पहले मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव बना रहा, जब न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह के समय आर्द्रता 87 प्रतिशत और शाम को 51 प्रतिशत रही।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में ठंड के तेवर और तीखे हो सकते हैं। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहनों को चलाना मुश्किल हो रहा है।

कृषि जानकारों का कहना है कि यह ठंड रबी की फसलों, विशेषकर गेहूं के लिए फायदेमंद है, लेकिन पाला पड़ने की स्थिति में अन्य फसलों को नुकसान भी हो सकता है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और शीतलहर से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.